Search

 
 
 

Jamshedpur News : साकची में महिला से चेन स्नैचिंग, फायरिंग करते भागे बदमाश, इलाके में दहशत

साकची थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास सोमवार की सुबह चेन स्नैचिंग व फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. जब स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी और फरार हो गए.
 
डरी-सहमी महिला.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास सोमवार की सुबह चेन स्नैचिंग व फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. जब स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, क्वार्टर नंबर L4/6 में रहने वाली महिला सुबह दूध लेकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान रामलीला मैदान के पास बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भागने लगे.महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग जुट गए और बदमाशों का पीछा करने लगे.

 

 

खुद को घिरता देख दोनों बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और हवाई फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे. फायरिंग के बाद आरोपी तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही