Search

 
 
 

Gumla News: हिंडाल्को पर लीज शर्तों के उल्लंघन का आरोप, 80 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा

स्थानीय रैयत प्रकाश हुरहुरिया ने मौजा गुरदरी में अवैध खनन और जमीन कब्जे को लेकर गुमला उपायुक्त से शिकायत की है. उन्होंने मेसर्स हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर लीज शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है.
 

Gumla: स्थानीय रैयत प्रकाश हुरहुरिया ने मौजा गुरदरी में अवैध खनन और जमीन कब्जे को लेकर गुमला उपायुक्त से शिकायत की है. उन्होंने मेसर्स हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर लीज शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि थाना नंबर 40, खाता नंबर 142, प्लॉट नंबर 127, रकबा 4 एकड़ भूमि में वह सह-खातेदार हैं. 

 

उन्होंने बताया कि जिला दंडाधिकारी न्यायालय, गुमला के अनुमति वाद संख्या 7/2025-26 के आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि सत्य प्रकाश हुरहुरिया के हिस्से की जमीन को छोड़कर शेष भूमि लीज में दी जाए.

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि हिंडाल्को कंपनी को 80 डिसमिल जमीन छोड़कर खनन कार्य करना था, लेकिन कंपनी ने उक्त जमीन पर पिलर गाड़कर तारबंदी कर दी. इसके साथ ही करीब 60 डिसमिल भूमि में अवैध खुदाई कर करीब 1395 टन बॉक्साइड का अवैध खनन कर लिया गया. साक्ष्य मिटाने के लिए खुदाई वाले हिस्से को मिट्टी से ढक दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही