Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News  : मिसेज इंडिया एशिया प्रतियोगिता  में स्नेहा गुप्ता बनीं सेकेंड रनरअप

एमवी प्रोडक्शन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया एशिया 2026 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पिछले दिनों द क्रूज़ में किया गया.
Advertisement
Advertisement

Bokaro : एमवी प्रोडक्शन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया एशिया 2026 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पिछले दिनों द क्रूज़ में किया गया.जिसमे बोकारो स्टील सिटी की प्रतिभाशाली उद्यमी, गृहिणी व होटल व्यवसायी स्नेहा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उप विजेता का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया.

 

स्नेहा गुप्ता ने बुधवार को गोपनीय शाखा कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात की. इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं.मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्नेहा गुप्ता जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूह की दीदियों व महिलाओं को जागरूक व प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें.

 

इस प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान कुल 12 चुनौतीपूर्ण चरण आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभा प्रदर्शन चरण, राष्ट्रीय परिधान चरण, साक्षात्कार चरण, सामान्य ज्ञान चरण, खेल चरण, प्रश्नोत्तर चरण, मंच संचालन चरण व भव्य समापन चरण सहित कई व्यक्तित्व व प्रदर्शन आधारित चरण शामिल थे.

 

 
प्रत्येक चरण में स्नेहा गुप्ता ने आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता, सौम्यता व प्रभावशाली मंच प्रस्तुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.इससे पहले,स्नेहा गुप्ता को मिसेज इंटेलिजेंट, मिसेज एक्टिव, मिसेज बेस्ट कॉस्ट्यूम व मिसेज चार्मिंग जैसी विशेष उपाधियां भी प्रदान की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही