Search

 
 
 

Palamu News : बकरीद पर कुर्बानी के लिए ले जाए जा रहे 18 मवेशी जब्त, युवक गिरफ्तार

चैनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि न्यू मुहल्ला निमियां आहरा होते हुए कुछ मवेशियों को कुर्बानी के लिए ले जाया जा रहा है. पुलिस की गश्ती टीम बताए स्थान पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने न्यू मुहल्ला निमियां आहरा से महताब कुरैशी को 18 मवेशियों के साथ पकड़ लिया.
 
गिरफ्तार युवक के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Medininagar : पलामू जिले के चैनपुर में बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिए ले जाए जा रहे 18 मवेशियों को पुलिस ने बरामद किया है. मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 

 

बताया गया कि 26 मई को दोपहर चैनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि न्यू मुहल्ला निमियां आहरा होते हुए कुछ मवेशियों को कुर्बानी के लिए ले जाया जा रहा है. पुलिस की गश्ती टीम बताए स्थान पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने न्यू मुहल्ला निमियां आहरा से महताब कुरैशी को 18 मवेशियों के साथ पकड़ लिया. पुलिस ने मवेशियों को जब्त करते हुए युवक महताब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया. वह मदरसा रोड शाहपुर का रहने वाला है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही