Search

 
 
 

Bokaro News : शराब के नशे में बेटे ने टांगी से काटकर की पिता की हत्या, गांव में सनसनी

बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के कारीपानी गांव से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत एक बेटे ने मामूली विवाद में अपने ही पिता की टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 63 वर्षीय जयलाल करमाली के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी पुत्र अर्जुन करमाली (30 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है.
 
  • मामूली विवाद में खूनी वारदात
  • ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Bokaro :  बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के कारीपानी गांव से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत एक बेटे ने मामूली विवाद में अपने ही पिता की टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 63 वर्षीय जयलाल करमाली के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी पुत्र अर्जुन करमाली (30 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

 

जानकारी के अनुसार, अर्जुन करमाली अपने मामा के घर आयोजित एक कार्यक्रम से देर रात शराब पीकर घर लौटा था. उसकी शराब की आदत से परेशान पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया और कहा कि उसकी नशे की लत के कारण परिवार बिखर रहा है और  उसकी पत्नी भी घर छोड़कर मायके चली गई है.

 

पिता की यह बात अर्जुन को नागवार गुजरी. गुस्से में उसने घर में रखी टांगी उठाकर पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से जयलाल करमाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया.

 

इसकते बाद उसे रस्सी से बांध दिया और इसकी सूचना जगेश्वर बिहार थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सनी टांगी भी बरामद कर जब्त कर ली है.

 

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शनिवार सुबह तिलैया पंचायत की मुखिया चिंता देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं. उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति परिवारों के टूटने और अपराध का बड़ा कारण बन रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही