Search

 
 
 

Bokaro News : एसपी ने दो थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

एसपी नाथू सिंह मीणा ने जिले के चिरा चास व पिंडराजोरा थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने दोनों थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व सिरिस्ता के कार्यों की जानकारी ली. वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
 
थाना में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी.

Bokaro : बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने जिले के चिरा चास व पिंडराजोरा थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने दोनों थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व सिरिस्ता के कार्यों की जानकारी ली. वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने, सभी लंबित कांडों, वारंट, व कुर्की से संबंधित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.


एसपी ने पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने को कहा. साथ ही थानों में सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया.  कहा कि पब्लिक का काम समय पर होना चाहिए. उन्होंने नियमित गश्ती करने, बैंकों व सार्वजनिक संपत्तियों की निगरानी करने पर जोर दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही