Search

 
 
 

Jamshedpur News : NIT ने प्लेसमेंट में रचा नया इतिहास, एक छात्र को मिला 94.25 लाख का पैकेज

National Institute of Technology ने सत्र 2025-26 के प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है.इस वर्ष संस्थान के छात्रों को देश और विदेश की बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले हैं.जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 699 पंजीकृत छात्रों में से 649 छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ
 

Jamshedpur : National Institute of Technology ने सत्र 2025-26 के प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है.इस वर्ष संस्थान के छात्रों को देश और विदेश की बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले हैं.जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 699 पंजीकृत छात्रों में से 649 छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ.इसके साथ ही संस्थान का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 92.68 दर्ज किया गया.

 

इस बार सबसे बड़ा पैकेज 94.25 लाख रुपये प्रतिवर्ष का रहा, जिसने पिछले वर्ष के 82 लाख रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.वहीं पूरे संस्थान का औसत पैकेज 14.23 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहा.

 

कंप्यूटर साइंस विभाग रहा सबसे आगे

इस वर्ष भी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा.विभाग के एक छात्र को 94.25 लाख रुपये का सबसे बड़ा पैकेज मिला.वहीं विभाग का औसत पैकेज 29.56 लाख रुपये दर्ज किया गया.कंप्यूटर साइंस विभाग में कुल 111 छात्र प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल हुए थे, जिनमें से 104 छात्रों को नौकरी मिली.विभाग का प्लेसमेंट प्रतिशत 87.39 रहा.

 

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग ने भी किया शानदार प्रदर्शन

 

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों को भी इस वर्ष शानदार अवसर मिले.विभाग का अधिकतम पैकेज 66.70 लाख  रुपये रहा, जबकि औसत पैकेज 21.50 लाख रुपये दर्ज किया गया.इस विभाग के 102 छात्रों में से 97 छात्रों का चयन हुआ और विभाग का प्लेसमेंट प्रतिशत 95.09 रहा.

 

सिविल इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट प्रतिशत

सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने इस बार प्लेसमेंट प्रतिशत के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया.विभाग के 87 छात्रों में से 84 छात्रों को नौकरी मिली.विभाग का प्लेसमेंट प्रतिशत 96.55 दर्ज किया गया.हालांकि इस शाखा का अधिकतम पैकेज 20 लाख रुपये और औसत पैकेज 7.80 लाख रुपये रहा, लेकिन चयन प्रतिशत सबसे अधिक रहा.

 

मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल छात्रों को भी मिले अच्छे अवसर

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 103 छात्रों में से 98 छात्रों का चयन हुआ.विभाग का प्लेसमेंट प्रतिशत 95.14 रहा.इस शाखा का अधिकतम पैकेज 17.03 लाख रुपये और औसत पैकेज 8.85 लाख रुपये दर्ज किया गया.

 

वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के 111 छात्रों में से 104 छात्रों को नौकरी मिली.विभाग का अधिकतम पैकेज 64 लाख रुपये और औसत पैकेज 13 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहा.विभाग का प्लेसमेंट प्रतिशत 93.69 दर्ज किया गया.

 

नई शाखाओं के छात्रों को भी मिला शानदार रिस्पॉन्स

इंजीनियरिंग ऑफ कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स जैसी नई शाखा के छात्रों को भी इस वर्ष अच्छे अवसर मिले.विभाग के 26 छात्रों में से 23 छात्रों का चयन हुआ.विभाग का अधिकतम पैकेज 46 लाख रुपये और औसत पैकेज 15.89 लाख रुपये रहा.

 

इसके अलावा प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग का प्लेसमेंट प्रतिशत 94.44 और मेटालर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग का प्लेसमेंट प्रतिशत 90.72 दर्ज किया गया.

 

देश-विदेश की बड़ी कंपनियां पहुंचीं कैंपस

इस वर्ष प्लेसमेंट ड्राइव में कई बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हुईं.इनमें Microsoft, Google, Amazon, Adobe, Oracle, Goldman Sachs, PayPal, Deloitte, Accenture, Intel, NVIDIA, Qualcomm, Tata Steel, Infosys, Wipro और Morgan Stanley जैसी कंपनियां शामिल रहीं.

 

संस्थान ने छात्रों की मेहनत को बताया सफलता की वजह

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रोफेसर एसके षाडंगी ने कहा कि इस वर्ष का प्लेसमेंट प्रदर्शन काफी उत्साहजनक रहा है.उन्होंने कहा कि 94 लाख रुपये से अधिक का हाईएस्ट पैकेज और 14 लाख रुपये से अधिक का औसत पैकेज संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है.

 

उन्होंने बताया कि 92 प्रतिशत से अधिक छात्रों का चयन यह साबित करता है कि संस्थान के छात्र उद्योगों की जरूरतों के अनुसार पूरी तरह तैयार हैं.यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है.

 

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पहचान

एनआईटी जमशेदपुर का यह प्रदर्शन केवल प्लेसमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्थान की बढ़ती साख को भी दर्शाता है.लगातार बढ़ते पैकेज, बेहतर औसत वेतन और बड़ी कंपनियों की भागीदारी यह साबित करती है कि आने वाले समय में भी एनआईटी जमशेदपुर तकनीकी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखेगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही