Search

 
 
 

Bokaro News : एसपी ने किया थानों व सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण, दिए निर्देश

एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार व कुर्की-जब्ती मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी नाथू सिंह मीणा.

Bokaro : बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने जिले के कई थानों, ओपी व सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ललपनिया ओपी, महुआटांड थाना, जगेश्वर विहार थाना, दनिया पिकेट, रहावन ओपी व झुमरा सीआरपीएफ कैम्प पहुंचकर जायजा लिया. उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, थानों व कैंप की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की. संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.


एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार व कुर्की-जब्ती मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें. पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादित करें. प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के संबंध में भी निर्देश दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही