Search

 
 
 

Bokaro News : एसपी ने थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

एसपी नाथू सिंह मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में चीराचास थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो की जांच के बाद की गई.
 

Bokaro : बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में चीराचास थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो की जांच के बाद की गई.

 

मामला 4 मई की शाम दीगा रिजेंसी के पास हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था. जांच में पाया गया कि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय थाने ले जाकर हाजत में रखा गया.

 

 

एक पुलिस अधिकारी के अनुचित वर्दी में पाए जाने और थाना प्रभारी द्वारा स्थिति पर नियंत्रण नहीं रखने को भी गंभीर चूक माना गया. एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही