Search

 
 
 

Child Safety : रांची के 93 स्कूल वाहनों की जांच, 32 पर 2 लाख से अधिक जुर्माना

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार और ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी के नेतृत्व में डोरंडा, श्यामली और जगन्नाथपुर इलाके में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान स्कूल वैन और बसों की जांच की गई.
 

Ranchi : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार और ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी के नेतृत्व में डोरंडा, श्यामली और जगन्नाथपुर इलाके में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान स्कूल वैन और बसों की जांच की गई.

 

अभियान के दौरान कुल 93 वाहनों की जांच की गई. अधिकारियों ने रोड टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की जांच की. इसके साथ ही वाहनों में तय क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाने पर भी नजर रखी गई.

 

32 वाहनों पर कार्रवाई, 2.04 लाख का जुर्माना

जांच में कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए. दस्तावेज अधूरे होने और ओवरलोडिंग के मामलों में 32 वाहनों पर कुल 2,04,550 रुपए का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा 78 वाहनों को नियमों का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया.

 

इस मौके पर प्रशासन ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को केवल मानक के अनुरूप और सुरक्षित वाहनों से ही स्कूल भेजें. अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह का जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही