Search

 
 
 

Dhanbad News : झरिया में हाइवा के धक्के से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

कोयला लदे एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने झरिया-केंदुआ मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए.
 
हादसे के बाद सड़क जाम करते लोग.

Dhanbad : झरिया के सिंह नगर इलाके में मंगलवार की देर शाम कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित  लोगों ने झरिया-केंदुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए.


जानकारी के अनुसार, बलियापुर निवासी एक युवक अपनी मां को बाइक पर बैठाकर केंदुआ की ओर जा रहा था. सिंह नगर पहुंचते ही सामने से आ रहे हाइवा (संख्या: JH01 CS 8123) ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और हाइवा की चपेट में आ गई.सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

 


हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए. भीड़ ने झरिया-केंदुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलते ही झरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पु लिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

पुलिस जाम हटाने के प्रयास में जुटी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंह नगर में भारी वाहनों की चपेट में आने से पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है. पूर्व में भी कोयला लोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही