Search

 
 
 

Bokaro News: 9.31 करोड़ रुपए से बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विधायक ने किया शिलान्यास

बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत काला पत्थर में युवाओं के लिए बनने वाली आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास सोमवार को विधायक श्वेता सिंह ने किया. श्वेता सिंह ने कहा कि यह परियोजना जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से विकसित की जाएगी.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत काला पत्थर में युवाओं के लिए बनने वाली आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास सोमवार को विधायक श्वेता सिंह ने किया. श्वेता सिंह ने कहा कि यह परियोजना जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से विकसित की जाएगी. परियोजना के प्रथम चरण में लगभग 2.5 एकड़ भूमि पर 9.31 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. 

Uploaded Image
इस स्टेडियम में बास्केटबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न इनडोर खेलों की आधुनिक सुविधाओं के साथ स्विमिंग पूल, मेडिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया तथा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रावधान किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें:


परियोजना के द्वितीय चरण में आधुनिक आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.


साथ ही विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने विश्वास जताया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से चास एवं आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के नए अवसर प्राप्त होंगे. यह परियोजना क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही