Search

 
 
 

Dhanbad News : धमकी मामले में एसएसपी से मिले अरूप चटर्जी, बोले- कार्रवाई का मिला आश्वासन

अरूप चटर्जी ने कहा कि एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी. विधायक ने बताया कि पहले उनके साथ दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जिसे बढ़ाकर चार कर दिया गया है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : गैंगस्टर प्रिंस खान से मिली कथित जान से मारने की धमकी मामले में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सोमवार को धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार से समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने अपनी पूर्व में दी गई लिखित शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई.

 

Uploaded Image

एसएसपी से मिलकर लौटते विधायक अरूप चटर्जी व अन्य.


मीडिया से बातचीत में अरूप चटर्जी ने कहा कि एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी. विधायक ने बताया कि पहले उनके साथ दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जिसे बढ़ाकर चार कर दिया गया है.

 


उन्होंने कहा कि केवल सुरक्षा बढ़ाना इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं है. पुलिस को अपराधियों के पूरे नेटवर्क और उनकी कार्यप्रणाली पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए. ताकि भविष्य में किसी भी जनप्रतिनिधि या आम व्यक्ति को इस तरह की धमकियों का सामना न करना पड़े. अपराधियों का मनोबल तोड़ना और उनके पूरे तंत्र को ध्वस्त करना ही सबसे प्रभावी उपाय है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही