Search

 
 
 

Bokaro News :  भारी बारिश में सेक्टर-6 के आवास की सीढ़ी की रेलिंग ढही, फंसे चार परिवारों का किया गया रेस्क्यू

Bokaro News : स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण जर्जर आवासों में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पिछले दो महीनों में जर्जर आवासों के क्षतिग्रस्त होने की यह चौथी घटना है. इससे इन आवासों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
 
घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन

Bokaro News : जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जर्जर आवासों की स्थिति अब चिंता बढ़ाने लगी है. सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के 6बी स्थित आवास संख्या 1127 से 1135 ब्लॉक की सीढ़ी की रेलिंग अचानक भरभराकर ढह गई.

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.  राहत की बात यह रही कि घटना में किसी को हताहत नहीं  हुई. लेकिन सीढ़ी का हिस्सा गिरने के कारण ऊपर के आवासों में रहने वाले चार परिवार फंस गए हैं. हालांकि सभी का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. 

 

इसे भी पढ़ें

 

घटना के बाद नगर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद ऊपर रहने वाले परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई. साथ ही क्षतिग्रस्त सीढ़ी की मरम्मत का काम भी शुरू कराया गया.

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण जर्जर आवासों में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पिछले दो महीनों में जर्जर आवासों के क्षतिग्रस्त होने की यह चौथी घटना है. इससे इन आवासों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि पुलिस और नगर प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

 

लगातार बारिश के बीच जर्जर आवासों में सामने आ रही घटनाओं ने उनकी सुरक्षा और मरम्मत व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जरूरत है कि ऐसे आवासों की समय रहते जांच और मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही