Search

 
 
 

Bokaro News :  सदर अस्पताल में बड़े फाइब्रॉइड का सफल ऑपरेशन

सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह के सहयोग से आज सदर अस्पताल में एक महिला मरीज के बड़े फाइब्रॉइड (Large Fibroid) का सफल ऑपरेशन किया गया.
 
बोकारो जिले की खबरें
  • डॉक्टरों की टीम को उपाधीक्षक ने दी बधाई

Bokaro : सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह के सहयोग से आज सदर अस्पताल में एक महिला मरीज के बड़े फाइब्रॉइड (Large Fibroid) का सफल ऑपरेशन किया गया.

 

इस जटिल शल्य चिकित्सा का सफलतापूर्वक नेतृत्व स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि मेधा ने किया, जबकि एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. सौरभ सांख्यायन ने कुशलतापूर्वक निभाई.चिकित्सकों व ऑपरेशन थिएटर की पूरी टीम के समन्वित प्रयास से यह चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

 

Uploaded Image

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह ने पूरी टीम को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में इस प्रकार की जटिल शल्य चिकित्सा का सफल निष्पादन चिकित्सकों की दक्षता, समर्पण व टीम भावना का प्रमाण है. 

 

उन्होंने सभी टीम सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह वास्तव में एक Herculean Performance है.सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं व टीमवर्क के बल पर लगातार जटिल व चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं. 

 

यह उपलब्धि जिले के मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब उन्हें ऐसे उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी. उन्होंने पूरी मेडिकल टीम को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सदर अस्पताल निरंतर प्रयासरत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही