Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : माराफारी में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

माराफारी थाना क्षेत्र में पुलिस के गश्ती दल ने बोकारो स्टील प्लांट गेट के पास एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. तालाशी में उसके पास से गांजा बरामद किया गया.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार.

Bokaro : बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में पुलिस के गश्ती दल ने बोकारो स्टील प्लांट गेट के पास एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. तालाशी में उसके पास से गांजा बरामद किया गया. मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम गश्ती पर निकली थी. इसी दौरान बोकारो स्टील प्लांट के पास एक व्यक्ति पुलिस वाहन देखकर भागने लगा. जवानों ने उसे पकड़ लिया.


पकड़ा गया राहुल कुमार गुप्त उर्फ गुड्डु सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाग का रहने वाला है.तलाशी में उसके पास से 5 पुड़िया गांजा बरामद किया गया. आरोपी की निशानदेही पर दुंदीबाग बाजार स्थित एक गुमटी में छापेमारी की गई, जहां से एक सफेद प्लास्टिक थैले में रखा लगभग 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ. गुमटी से दो डिब्बों से सिगरेट के रूप में 56 व 20 पीस नशीले पदार्थ बरामद किए गए.


पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है. पकड़े गए व्यक्ति को जेल भेज दिया गया. डीएसपी ने बताया कि गांजा की तस्करी में लिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही