Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News :  सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन अरेस्ट

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करौं और मधुपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar :  साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करौं और मधुपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. 

 

यह कार्रवाई एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश और साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई. गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार दास (36 वर्ष), शेखर कुमार दास (22 वर्ष) और सुमन कुमार दास (22 वर्ष) शामिल हैं.

 

पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से ठगी में प्रयुक्त 4 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 5 डेबिट कार्ड और 3,000 नकद बरामद किए हैं. 

 

फर्जी अधिकारी बनकर करते थे ऑनलाइन ठगी 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी विभिन्न योजनाओं और कंपनियों के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी खुद को Flipkart, Amazon, Google और PhonePe के कस्टमर केयर प्रतिनिधि के रूप में प्रस्तुत कर लोगों से ठगी करते थे.

 

इसके अलावा, आरोपी पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने, आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे गिरोह के सदस्य फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर ग्रामीण और भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. 

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें और अपनी बैंकिंग, ओटीपी और व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही