Search

Bokaro News : DPS बोकारो में चयनित होगी टीम, 24 जुलाई से रांची में होगा स्टेट चैम्पियनशिप

Bokaro : रांची के वीर बुद्ध भगत एक्वेटिक स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्विमिंग पूल में 16वीं जूनियर व सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. यह 24-26 जुलाई, 2026 को होटवार,रांची में किया जाएगा. झारखंड तैराकी संघ के अधीन रांची जिला तैराकी संघ की ओर से होने वाले उक्त स्टेट चैंपियनशिप के लिए बोकारो जिले की टीम गठित की जानी है. इस निमित्त आगामी 19 जुलाई (रविवार) को बोकारो जिला तैराकी संघ की ओर से सेक्टर-4 के दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के स्विमिंग पूल में सेलेक्शन ट्रायल रखा गया है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े...

इस आशय की जानकारी देते हुए जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल ओपन है. इसमें जिले के किसी भी विद्यालय, क्लब, ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य जगहों के स्वतंत्र प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं.

चयन ट्रायल में शामिल होने को इच्छुक प्रतिभागी प्रातः 7.00 बजे रिपोर्ट करेंगे. उन्हें अपने पहचान-पत्र व एड्रेस प्रूफ के साथ अपना स्विमिंग कॉस्ट्यूम लेकर आना अनिवार्य होगा. ट्रायल के तहत विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित तैराकों को बोकारो टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा और वे होटवार में होने वाली राज्यस्तरीय उक्त प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे.

डॉ. गंगवार ने बताया कि स्विमिंग की फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले, फ्रीस्टाइल रिले और मेडले रिले रेस वर्गों में प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा. ट्रायल के दिन ही मौके पर मौजूद प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय उक्त प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि बोकारो जिला तैराकी संघ बच्चों और युवाओं का तैराकी-कौशल लगातार निखार रहा है. यहां के नवोदित तैराकों ने विभिन्न स्तरों पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए कई बार पुरस्कार जीते हैं. उन्होंने सेलेक्शन ट्रायल और राज्यस्तरीय उक्त प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही