Search

 
 
 

Bokaro News : किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता और उसकी सहेली मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने के इरादे से घर छोड़कर निकल गईं.
 
  • आत्महत्या की कोशिश के बाद हुआ खुलासा
  • दुकान छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाकर ले गए युवक
  • सुनसान जगह पर वारदात को दिया अंजाम
  • सेक्टर-12 थाने में शिकायत दर्ज

Bokaro :  जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता और उसकी सहेली मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने के इरादे से घर छोड़कर निकल गईं. 

 

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के जयपाल नगर की रहने वाली दो किशोरियां शनिवार को घर से दुकान जाने के लिए निकली थीं. इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें दुकान तक छोड़ने की बात कहकर एक ऑटो में बैठा लिया. दोनों किशोरियां युवकों की झांसे में आकर ऑटो में बैठ गईं.

 

कुछ दूर जाने के बाद जब ऑटो उनके गंतव्य स्थान से आगे बढ़ने लगा तो दोनों किशोरियों ने इसका विरोध किया. आरोप है कि युवकों ने मेडिकल दुकान जाने का बहाना बनाते हुए कहा कि लौटने के दौरान उन्हें घर के पास छोड़ दिया जाएगा. इस पर दोनों किशोरियां उनके झांसे में आ गईं. 

 

आरोप है कि इसके बाद युवक दोनों को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. वहीं मौके पर मौजूद दूसरे युवक ने उसका वीडियो बनाया. लेकिन किशोरी सामाजिक लोक लाज के भय के कारण मामले को परिजनों को जानकारी नहीं दी. 

 

वारदात को अंजाम देने के बाद युवक दोनों किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू किया. ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दोनों आत्महत्या करने के इरादे से घर से निकल गई. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, तब जाकर घटना का खुलासा हुआ. इसके बाद परिजनों दोनों किशोरियों को लेकर थाना गए और लिखित शिकायत दर्ज कराई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही