Bokaro News: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा स्टाफ कॉलोनी में चोरी की घटना से लोगों में चिंता बढ़ गई है. कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 1/C-18 का ताला तोड़कर चोरों ने चांदी के जेवर समेत अन्य सामान लेकर चपत हो गए. घटना बीती रात सोमवार की है. मंगलवार की सुबह क्वार्टर लौटने पर गृहस्वामी हीरा सिंह को चोरी की जानकारी मिली.
इसे भी पढ़ें:
चोरी की घटना पर बोकारो थर्मल थाना मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. पीड़ित हीरा सिंह ने बताया कि उनके क्वार्टर में पोचारा (मरम्मत) का काम चल रहा है. सोमवार की शाम करीब सात बजे काम समाप्त होने के बाद वे क्वार्टर में ताला लगाकर दूसरे घर चले गए थे. मंगलवार की सुबह जब वे वापस लौटे तो क्वार्टर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ मिला और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था.
जांच करने पर पता चला कि चांदी के जेवर गायब हैं. पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

