Search

 
 
 

Bokaro News : चंद्रपुरा में चोरी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार, चांदी के जेवर व नकदी बरामद

Bokaro News: उनके पास से चोरी की दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के तीन सिक्के व नकद 5,500 रुपये बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस.

Bokaro News : बोकारो जिले के चंद्रपुरा की डीवीसी कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर एफ-05 में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई थी. चंद्रपुरा थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कमला माता मंदिर पहाड़ी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिरसा बस्ती निवासी रोहित कुमार व विजय कुमार शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें


उनके पास से चोरी की दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के तीन सिक्के व नकद 5,500 रुपये बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी टीम में चंद्रपुरा थाना के श्रीनिवास कुमार सिंह, दुग्धा थाना प्रभारी अमन कुमार, एसआई कुंदन कुमार पासवान, प्रवीण महतो व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही