Bokaro : बोकारो के सेक्टर-12 मोड़ स्थित कम्पोजिट शराब दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. दुकानदार को गुरुवार की सुबह 6 बजे सूचना मिली कि चोरों ने दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप चोरी कर ली है.
दुकानदार संदीप कुमार की सूचना पर बीएस सिटी थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच-पड़ताल की. संदीप कुमार के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 114/2026 दर्ज किया गया है. एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम की गठन कर जांच शुरू की गई.
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दिया. टीम ने छापेमारी कर चोरी गई करीब 3.5 लाख रुपये की शराब व बीयर बरामद कर ली. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु पटेल उर्फ सूटर, राजकुमार उर्फ लोला, नितिश कुमार उर्फ गोलू व नन्दु कुमार शामिल हैं. सभी बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं.
सिटी डीएसपी ने बताया कि बरामद सामान में 750 बोतल विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब व 137 बोतल बीयर शामिल हैं. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ताला काटने वाला लोहे का कटर भी बरामद किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment