Search

Koderma : जमीन विवाद में युवक की मौत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, आरोपी के घर में लगाई आग

Koderma : जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा पंचायत के चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान स्थानीय विधायक नीरा यादव के निजी चालक के रूप में बताई जा रही है.
 
  • बुधवार रात जमीन विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी

Koderma : जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा पंचायत के चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान स्थानीय विधायक नीरा यादव के निजी चालक के रूप में बताई जा रही है.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कथित आरोपी के घर पर हमला कर आग लगा दी. आगजनी की इस घटना में घर में रखा फर्नीचर, घरेलू सामान और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई. गांव में स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया.

मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम, एंबुलेंस और दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए. तनाव को देखते हुए गांव और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस दौरान आग बुझाने पहुंची दमकल टीम को भी कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. देर शाम तक आग पर काबू पाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई जारी रही. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही