Search

 
 
 

Bokaro News : गोमिया में तीन घरों में लाखों की चोरी, जेवरात व कीमती सामान ले गए चोर

Bokaro News : चोरों ने विशेश्वर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए 10 से 15 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. इसके अलावा चंद्रदेव सिंह व स्वर्गीय सिद्धि सिंह के घर में भी सेंधमारी कर चोरी की गई.
 
कमरे में बिखरा सामान.

Bokaro News : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी के चिपरी गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाया. चोर लाखों रुपये के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, चोरों ने विशेश्वर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए 10 से 15 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. इसके अलावा चंद्रदेव सिंह व स्वर्गीय सिद्धि सिंह के घर में भी सेंधमारी कर चोरी की गई. ग्रामीणों के अनुसार, चिपरी गांव चतरोचट्टी थाना से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है. इसके बावजूद एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही