Search

 
 
 

Bokaro News :   सेक्टर 12 के एक क्वार्टर की तीसरी मंजिल का छज्जा भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे गृहस्वामी

Bokaro :  मकान मालिक ने बताया कि क्वार्टर की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है और लंबे समय से उचित मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है. उनका आरोप है कि रखरखाव के अभाव में बारिश के दौरान मकान के हिस्से लगातार कमजोर हो रहे हैं और गिरने का खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
 
छज्जा गिरा

Bokaro :  सेक्टर-12/E क्वार्टर नंबर 2050 में बुधवार की रात करीब 1:30 बजे बारिश के दौरान तीसरी मंजिल का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. घटना के समय मकान मालिक घर में अकेले थे. जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे.

 

हादसे के समय मकान मालिक क्वार्टर नंबर 2050 के नीचे बने आउटहाउस के कमरे में सो रहे थे. छज्जा गिरने की तेज आवाज से उनकी नींद खुली. हालांकि वे बाल-बाल बच गए. उन्हें मामूली चोट लगी है. 

इसे भी पढ़ें

 

मकान मालिक ने बताया कि क्वार्टर की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है और लंबे समय से उचित मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है. उनका आरोप है कि रखरखाव के अभाव में बारिश के दौरान मकान के हिस्से लगातार कमजोर हो रहे हैं और गिरने का खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

 

घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-12 के कई पुराने क्वार्टरों की स्थिति खराब है. छज्जे और अन्य हिस्सों के कमजोर होने से बारिश के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है. लोगों ने बीएसएल प्रबंधन से जर्जर आवासों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही