Bokaro News: बोकारो में साइबर ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, 12 घंटे के भीतर तीन लोगों से 6.48 लाख रुपए की ठगी के मामले सामने आए हैं. जिन लोगों से ठगी हुई है, उनमें चास कुंवर सिंह कालोनी निवासी शशिरंजन, पिंडरा जोरा निवासी बहादुर महतो, कैंप टू निवासी मनीष कुमार शामिल है. मनीष कुमार होमगार्ड का सिपाही है.
इसे भी पढ़ें:
डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि शशिरंजन से 5.95 लाख रुपए की ठगी हुई है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2.74 लाख होल्ड करा दिया. अब वह राशि पीड़ित को शीघ्र ही मिल जाएगी. जबकि बहादुर महतो के खाते मे 29,298 रुपए की पेटीएम से निकासी हुई है. तीसरी घटना होमगार्ड के जवान मनीष कुमार सिंह के साथ घटी, उनके साथ 29000 की ठगी हुई. जिस खाते में वह राशि गई है वह खाता किसी पूजा ठाकुर के नाम से है.
डीएसपी ने बताया कि किसी अंजान व्यक्ति को ओटीपी, पासबुक, एटीएम कार्ड देना जोखिम भरा है. उन्होंने कहा कि शशि रंजन को ट्रेन में एक व्यक्ति से मिला था, जिसने अपने बेटा को अस्पताल में होने की दुहाई दी, फिर उसने नेटवर्किंग जैसे कुछ समझाने की कोशिश की, उसी में शशि रंजन ने 5.95 लाख रुपए गवां दिया.
डीएसपी ने कहा पहले तो सावधान रहे और ऐसी घटना घटे तो पुलिस से संपर्क करें. हालांकि मुख्यालय डीएसपी के प्रयास से लाखों रुपए वापस करा दिए गए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

