Bokaro News : बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र स्थित एक खंडहरनुमा पुराने स्कूल में तीन लोगों को खंभे से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को मुक्त कराया. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाना ले गई.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, इस मामले में सेक्टर-12 निवासी मोहन झा के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 104/2026 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार, दिनेश कुमार व राजा राम शामिल हैं. तीनों को जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में सेक्टर-12 थाना के पदाधिकारी बालेश्वर पासवान, इंदर पासवान व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

