Search

 
 
 

Bokaro News:  चाय गिरने के विवाद में तीन युवकों पर हमला, एक के अपहरण का आरोप

Bokaro News: पीड़ित सनोज कुमार यादव के अनुसार, वह नया मोड़ बस स्टैंड के पास चाय पी रहे था. इसी दौरान चाय की कुछ बूंदें फॉर्च्यूनर वाहन से उतरे एक व्यक्ति पर गिर गईं. सनोज ने माफी मांग ली, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उक्त व्यक्ति और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.
 
तीन युवकों पर हमला

Bokaro News:  नया मोड़ बस स्टैंड के पास चाय की कुछ बूंदें गिरने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक और बंदूक के बट से हमला किया. इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक को जबरन वाहन में ले जाने का भी आरोप लगाया गया है.


इसे भी पढ़ें:


घटना 19 सितंबर (शनिवार) की रात की बताई जा रही है. पीड़ित सनोज कुमार यादव के अनुसार, वह नया मोड़ बस स्टैंड के पास चाय पी रहे था. इसी दौरान चाय की कुछ बूंदें फॉर्च्यूनर वाहन से उतरे एक व्यक्ति पर गिर गईं. सनोज ने माफी मांग ली, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उक्त व्यक्ति और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.


पीड़ितों का आरोप है कि कुछ लोगों के उकसाने पर 10 से 15 अन्य लोग स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर वाहनों से मौके पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने लोहे की रॉड और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया. आरोप है कि जितेंद्र यादव के सिर पर बंदूक के बट से वार किया गया, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद आरोपी उन्हें वाहन में लादकर अपने साथ ले गए.


मारपीट के दौरान सनोज यादव का सोने का लॉकेट और अंगूठी गायब होने का आरोप भी लगाया गया है. घायल युवकों का इलाज बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा है. सनोज कुमार यादव ने बीएस सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी है. पीड़ितों ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.


इस संबंध में सिटी डीएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदनों के आधार पर जांच की जा रही है. जांच के बाद नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही