Search

 
 
 

Bokaro News: बारिश में गिरा खपरैल का घर, खुले आसमान के नीचे परिवार

Bokaro News: पिंटू करमाली पंचायत सचिवालय के समीप जर्जर कच्चे मकान में परिवार के साथ रहते थे. लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवारें कमजोर हो गई. शनिवार को अचानक दीवारें और खपरैल की छत भरभराकर नीचे आ गईं और देखते ही देखते पूरा आशियाना मलबे में बदल गया.
 
सिर पर अशियाना नहीं

Bokaro News: लगातार हो रही बारिश के बीच मंजूरा पंचायत में शनिवार को एक गरीब परिवार का खपरैल घर अचानक धराशाही हो गया. गनीमत रही कि घटना के समय पिंटू करमाली, उनकी पत्नी और पांचों बेटियां घर से बाहर थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया. लेकिन मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है.


इसे भी पढ़ें:

 

पिंटू करमाली पंचायत सचिवालय के समीप जर्जर कच्चे मकान में परिवार के साथ रहते थे. लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवारें कमजोर हो गई. शनिवार को अचानक दीवारें और खपरैल की छत भरभराकर नीचे आ गईं और देखते ही देखते पूरा आशियाना मलबे में बदल गया.

 

वार्ड सदस्य उर्मिला देवी ने बताया कि परिवार की आवास समस्या की जानकारी पहले ही पंचायत सचिव को दी जा चुकी थी. घटना के बाद उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने की मांग की है. मुखिया ममता देवी को भी मामले की जानकारी दी गई है.सामाजिक कार्यकर्ता गौतम तुरी समेत ग्रामीणों ने परिवार को तत्काल भोजन और सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराने की मांग की. 

 

कसमार के बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर परिवार को सामुदायिक भवन, स्कूल या सरकारी शेड में अस्थायी रूप से शिफ्ट कराया जाएगा. प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता होने पर नियमानुसार आवास का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही