Search

 
 
 

Bokaro News : प्रशिक्षु आईएएस ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

प्रशिक्षु आईएएस सह बोकारो के सहायक समाहर्ता डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने चास शहरी क्षेत्र के जामगोड़िया-1 व चास ऊपर टोला आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया.
 
आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिका से जानकारी लेते प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन.

Bokaro : प्रशिक्षु आईएएस सह बोकारो के सहायक समाहर्ता डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने चास शहरी क्षेत्र के जामगोड़िया-1 व चास ऊपर टोला आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, प्री-स्कूल गतिविधियों, साफ-सफाई व मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया.

 


उन्होंने सेविका व सहायिका से केंद्र के संचालन, लाभुकों की संख्या, टीकाकरण, पोषण ट्रैकिंग अन्य गितिविधियों की जानकारी ली. उन्हें बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा व पोषण आहार देने का निर्देश दिया. साथ ही केंद्रों में नियमित उपस्थिति, स्वच्छता व निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने पर बल दिया.


उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया. मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. सुमन गुप्ता, एलएस मधु कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही