Search

 
 
 

Bokaro News : बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

कार्यक्रम में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की गणना के लिए विश्व इस्पात संघ की विधि पर विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही उत्सर्जन में कमी से संबंधित  वैश्विक व राष्ट्रीय नियमों, नीतियों और इस्पात उद्योग में अपनाई जा रही नवीनतम प्रवृत्तियों पर चर्चा की गई.
 
कार्यक्रम में भाग लेते बीएसएल के अधिकारी व कर्मी.

Bokaro : बीएसएल के मानव संसाधन विकास विभाग में ग्रीनहाउस गैस  उत्सर्जन में कमी लाने व सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की गणना, उसके प्रभावों, वर्तमान वैश्विक एवं राष्ट्रीय नियमों तथा उत्सर्जन में कमी लाने के उपायों की जानकारी देना था.


कार्यक्रम में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की गणना के लिए विश्व इस्पात संघ की विधि पर विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही उत्सर्जन में कमी से संबंधित  वैश्विक व राष्ट्रीय नियमों, नीतियों और इस्पात उद्योग में अपनाई जा रही नवीनतम प्रवृत्तियों पर चर्चा की गई.


प्रशिक्षण में इस्पात उद्योग में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की अवधारणा, उसके स्रोतों तथा पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं उत्पाद लागत पर पड़ने वाले प्रभावों का विस्तार से विश्लेषण किया गया. प्रतिभागियों को उद्योग में उत्सर्जन कम करने की दिशा में अपनाए जाने वाले उपायों से भी अवगत कराया गया. 


कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसएल द्वारा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई. इसमें संस्थान के विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने भाग लिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही