Search

 
 
 

Deoghar News : सदर अस्पताल में मरीज को चढ़ा दी एक्सपायरी सलाइन, पैसे नहीं देने पर रख लिया मोबाइल

देवघर सदर अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के लिए आए घायल मरीज कृष कुमार को एक्सपायरी स्लाइन चढ़ाई गई. आरोप है कि उसके परिजन से पैसे की भी मांग की गई. पैसा नहीं देने पर उसका मोबाइल रख लिया गया.
 
देवघर सदर अस्पताल (फाइल फोटो).

Deoghar : देवघर सदर अस्पताल में मरीज के इलाज में घोर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के लिए आए घायल मरीज कृष कुमार को एक्सपायरी स्लाइन चढ़ाई गई. आरोप है कि उसके परिजन से पैसे की भी मांग की गई. पैसा नहीं देने पर उसका मोबाइल रख लिया गया. 

 

इस संबंध में बैजनाथपुर गांधीनगर मोहल्ला निवासी मरीज की मां टुंपा देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका पुत्र कृष कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टर की सलाह पर उसे ड्रेसिंग कराने के लिए ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया. मरीज की मां ने बताया कि ड्रेसर ने ड्रेसिंग करने के नाम पर 550 रुपए की मांग की. पैसा देने में असमर्थता जताने पर उसने बेटे का मोबाइल रख लिया. बाद में पैसा देने पर उसने फोन वापस किया. 

 

मां ने बताया कि ड्रेसिंग के बाद मरीज को वार्ड में भर्ती किया गया, जहां उसे स्लाइन चढ़ाई जाने लगी. परिजन सुधीर तुरी की नजर स्लाइन पर पड़ी, तो उस पर अंकित तिथि देखकर वह हैरान रह गया. स्लाइन जनवरी 2026 में ही एक्सपायर हो चुकी थी. वहां तैनात स्टाफ ने पूछने पर बताया कि हड़बड़ी में ऐसा हो गया. परिजनों के आक्रोश व्यक्त करने पर सलाइन बदली गई. 

 


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही