Search

 
 
 

Jharkhand : 41 विधायकों का गणित लेकर आए सरयू राय, क्या बदलेंगे झारखंड के सियासी समीकरण?

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. जदयू विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक नया राजनीतिक फॉर्मूला सुझाया है.
 

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. जदयू विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक नया राजनीतिक फॉर्मूला सुझाया है.

 


सरयू राय ने कहा है कि झामुमो के 34, राजद के 4, वाम दलों के 2 और उनके अपने एक विधायक को जोड़कर 41 विधायकों का आंकड़ा बनता है. 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 विधायकों का समर्थन आवश्यक है. उनका कहना है कि इस संख्या बल के आधार पर सरकार कांग्रेस या भाजपा के समर्थन पर निर्भर हुए बिना भी बहुमत में रह सकती है.


यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद महागठबंधन के भीतर क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चाएं चल रही हैं. चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस और राजद के नेताओं के बीच बयानबाजी भी देखने को मिल रही है. सरयू राय के बयान के बाद झारखंड की राजनीति में संभावित नए समीकरणों और महागठबंधन के भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही