Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News :  एम्स में 4 गार्ड व 1 सुपरवाइजर के निलंबन के विरोध में धरना

स्थित एम्स में चार सुरक्षा गार्डों व एक सुपरवाइजर को निलंबित किए जाने के विरोध में सुरक्षा कर्मियों ने धरना शुरू कर दिया है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : स्थित एम्स में चार सुरक्षा गार्डों व एक सुपरवाइजर को निलंबित किए जाने के विरोध में सुरक्षा कर्मियों ने धरना शुरू कर दिया है.जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कर्मी एम्स मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

 

धरनारत सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि देवीपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव एक मरीज के साथ टोकन लेकर एम्स परिसर में प्रवेश किए थे. गार्डों का आरोप है कि इस मामले में बिना किसी स्पष्ट गलती के उन पर कार्रवाई करते हुए चार गार्डों और एक सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया. उन्होंने निलंबन आदेश वापस लेने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

वहीं, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि वे प्रत्येक माह लगभग 25 दिनों तक मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं के समाधान के लिए एम्स पहुंचते हैं. उनका कहना है कि वे गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी गतिविधियों से एम्स प्रबंधन को आपत्ति क्यों हो रही है.

 

धरनारत कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एम्स प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही