Search

 
 
 

Bokaro News: होटल के कमरे से मिला जमीन कारोबारी का शव

बोकारो के चास स्थित स्वीट इंडिया होटल से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है. शव बरामद होने के बाद पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया.
 

Bokaro: बोकारो के चास स्थित स्वीट इंडिया होटल से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है. शव बरामद होने के बाद पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया. 

 

कुर्रा पंचायत के बहालडीह निवासी लक्ष्मण साह दो दिन पूर्व अपने घर से निकला था, इसके बाद वह जाकर होटल में ठहरा हुआ था दूसरे दिन होटल से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि यह आत्महत्या है या फिर हत्या अभी इसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई है. प्रथम दृष्टया में पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है. लेकिन परिजनों का आरोप लगाया है. उनका कहना है की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है. मृतक जमीन का लाइजनिंग कर रहा था, लंबे अरसे से इसी काम में लगा हुआ था.

 


मृतक का भाई रामजी साह का कहना है कि उसके भाई की हत्या की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तत्काल होटल सील कर दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही