Search

 
 
 

Garhwa News: सिंदूर दान से पहले शादी से इनकार फिर भागी प्रेमी के साथ, पिता ने निकाली शव यात्रा

जिले के रमना थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है.
 

Garhwa: जिले के रमना थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है. एक युवती द्वारा तय विवाह से इनकार कर अपनी पसंद के युवक के साथ रहने का निर्णय लेने के बाद उसके परिजनों ने सामाजिक रूप से उससे संबंध समाप्त करने की घोषणा करते हुए प्रतीकात्मक शवयात्रा और अंतिम संस्कार का आयोजन किया.

 

बताया जाता है कि 12 मई 2026 को युवती की शादी की रस्में चल रही थीं. सिंदूरदान की प्रक्रिया से पहले ही युवती ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया. परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रही. इसके बाद बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई थी.

 

परिजनों के अनुसार, अगले दिन युवती अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के घर चली गई और वर्तमान में वहीं रह रही है. घटना के लगभग एक माह बाद परिवार और कुछ ग्रामीणों ने युवती को सामाजिक रूप से मृत मानते हुए उसकी प्रतीकात्मक अर्थी सजाई.

 

ग्रामीणों की मौजूदगी में गाजे-बाजे के साथ गांव में शवयात्रा निकाली गई. इसके बाद तेलाही बांध के समीप पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं.

 

परिजनों का कहना है कि युवती के फैसले से परिवार और समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, इसलिए उन्होंने उससे सामाजिक संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया है. वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

हालांकि, युवती बालिग है और अपनी इच्छा से जीवनसाथी चुनने का अधिकार रखती है. घटना को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. पुलिस की ओर से इस मामले में किसी कानूनी कार्रवाई की सूचना नहीं है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही