Search

 
 
 

NEET UG : एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर NTA ने जारी की सलाह, फर्जी संदेशों से सावधान रहने की अपील

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर रिमाइंडर जारी किया है.
 

Lagatar Desk : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर रिमाइंडर जारी किया है.एजेंसी उम्मीदवारों को 21 जून 2026 (रविवार) को होने वाली परीक्षा के लिए SMS और ईमेल के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की याद दिला रही है.NTA ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश से सावधान रहें.

 

कैसे पहचानें कि संदेश NTA का ही है:

SMS केवल आधिकारिक Sender ID: NICPEP से आएगा

ईमेल केवल no-reply.neet.nta@nic.in से भेजा जाएगा

NEET की आधिकारिक वेबसाइट केवल neet.nta.nic.in है.

 

 

इसे ब्राउज़र में खुद टाइप करके खोलें


NTA ने स्पष्ट किया है कि एजेंसी: किसी भी तरह का भुगतान नहीं मांगतीप्रश्नपत्र, उत्तर कुंजी या किसी प्रकार की लीक सामग्री नहीं भेजती एडमिट कार्ड किसी लिंक के जरिए साझा नहीं करती एजेंसी ने कहा है कि यदि किसी उम्मीदवार को इस तरह का कोई संदेश मिलता है, तो उस पर क्लिक न करें और उसकी रिपोर्ट करें.NTA ने अभ्यर्थियों को सतर्क रहने और परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही