Bokaro News: झारखंड आंदोलन के प्रणेता, महान जननेता एवं समाज सुधारक स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर चास प्रखंड अंतर्गत बिजुलिया मोड़ एवं रामडीह मोड़ तथा चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बोगुला मोड़ में उनकी आदमकद प्रतिमा पर पूर्व मंत्री-सह-चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसे भी पढ़ें:
इस अवसर पर विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि विनोद बिहारी महतो जी केवल एक जननेता नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और जनअधिकारों के प्रबल प्रहरी थे. उन्होंने झारखंड की माटी, जल, जंगल, जमीन और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाकर उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया.
विधायक उमाकांत रजक ने कहा, “विनोद बाबू ने झारखंड के लोगों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक एकता और सम्मान के लिए संघर्ष किया. उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनके विचार और संघर्ष आज भी प्रासंगिक हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक न्याय और जनहित के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे.”
इस अवसर पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, टुपलाल महतो,बी. डी.चौबे, विश्वनाथ महतो,नेमचांद महतो, अशोक दोशंधी ,शब्बीर अंसारी, रविश्वर महतो, रंजीत माहथा, शत्रुघ्न महतो, उमेश महतो, मंजू देवी, सिमल महतो, सुखलाल महतो, असित मिस्त्री, नंदलाल महतो, बाटुल राय, राजीव रंजन झा, रामपद दास, महाराज महतो, अश्विनी महतो, राजकुमार सिंह, विकास सिंह वीरेंद्र रजवार, माणिक माहथा, देवेंद्र महतो, अंबुज प्रमाणिक, मोइन अंसारी, जयतोष तिवारी, राकेश महतो, राजकिशोर महतो, अमित बाउरी, भैरव चौबे, मंटू गोप, असित मिस्त्री, शंभू शर्मा, सहित सैकड़ो लोग थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

