Bokaro News : बोकारो जिले के जैनामोड़ मिश्रा साइड में एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने कांड में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक किशोर को भी निरुद्ध किया है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई बाइक, कांसे के बर्तन व तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को भुक्तभोगी सूरज कुमार मिश्रा ने जरीडीह थाने में जैनामोड़ मिश्रा साइड स्थित अपने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस कांड संख्या 140/2026 दर्ज कर जांच शुरू की. जरीडीह पुलिस इंसपेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर दो युवकों चिउकु कुमार उर्फ दिलशाद मंसूरी व दीपक कुमार को गिरफ्तार किया. एक किशोर को भी पकड़ा. उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया.
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की बाइक भी जब्त की है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो, संजीव कुमार, दशरथ कुमार दास, मथियस जॉन मुर्मू, सुंदर उरांव, हवलदार अनस्ता बॉ शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

