Bokaro News: बोकारो के सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोडेड सिक्सर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे युवक को कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दूंदीबाग में मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ युवक वर्चस्व को लेकर हथियार के साथ प्रदर्शन कर रहे है.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर मंगल पासवान को लोडेड सिक्सर के साथ गिरफ्तार किया, जबकि सेक्टर-1 सी निवासी शिवम यादव को कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. डीएसपी ने बताया कि 18 सितंबर को विसर्जन के लिए जुलूस निकाली गई थी, इसी में गैर-कानूनी रूप से हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि युवकों की मंशा वर्चस्व स्थापित करना था. उन्होंने कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

