Search

 
 
 

Bokaro News : केंद्र की नीतियों के खिलाफ यूनियनों का प्रदर्शन, सैकड़ों किसान-मजदूरों ने दी गिरफ्तारी

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को बोकारो में जोरदार प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी. यह आंदोलन देशव्यापी आह्वान पर किया गया. मजदूरों की रैली हवाई अड्डे के पास से निकल कर चास के गरगा पुल पर पहुंची.
 
प्रदर्शन करते केंद्रीय यूनियनों के नेता व मजदूर.

Bokaro : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को बोकारो में जोरदार प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी. यह आंदोलन देशव्यापी आह्वान पर किया गया. मजदूरों की रैली हवाई अड्डे के पास से निकल कर चास के गरगा पुल पर पहुंची. वहीं, दूसरी तरफ से किसानों की रैली चेक पोस्ट से पहुंची और दोनों तरफ से गरगा पुल पर आवागमन बाधित कर दिया गया.

 


आधे घंटे के जाम के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया और सभी को कैंप जेल (अमृत पार्क) ले जाया गया. किसान-मजदूरों को संबोधित करते हुए भाकपा माले (लिबरेशन) के नेता राजू दुबे ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, मजदूरों के अधिकारों पर हमले और सार्वजनिक क्षेत्र व प्राकृतिक संसाधनों के बढ़ते निजीकरण व पेपर लीक जैसी संस्थागत समस्याओं के खिलाफ जनता में रोष है. लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए एकजुट संघर्ष की समय की मांग है.


उन्होंने चारों लेबर कोड के मजदूर विरोधी प्रावधानों को रद्द करने, सभी के लिए खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास, सामाजिक सुरक्षा, सभी कृषि उपज की MSP पर खरीद की गारंटी, किसानों की कर्जमाफी, रोजगार व न्यूनतम मजदूरी की गारंटी की मांग की.


जेल भरो अभियान में एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह, सीटू के महामंत्री आरके गोराई,एक्टू के महामंत्री देवदीप सिंह दिवाकर,जेकेएमयू के महामंत्री डीसी गोहाई, एआईयूटीयूसी के महामंत्री मोहन चौधरी, एचएमएस के आरके वर्मा, संयुक्त किसान मोर्चा के कुमुद महतो, विश्वनाथ बनर्जी, शकुर अंसारी, आरएस शर्मा, धनंजय कुमार, रामागार सिंह, आईडी प्रसाद, गया राम शर्मा, भीम रजक, शांति भारत, देव कुमार, कुमार सत्येन्द्र ने सक्रिय भूमिका निभाई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही