Bokaro News : बोकारो के सेक्टर-12 E में जर्जर क्वार्टर का हिस्सा गिरने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. भीड़ ने मौके पर पहुंचे बीएसएल के सिक्योरिटी अधिकारी मनीष दीपांकर को रोक लिया. इस दौरान उनके साथ मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया है. सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी को भीड़ से निकालकर थाना ले गई.
इसे भी पढ़ें
ज्ञात हो कि सुबह तेज आवाज के साथ जर्जर क्वार्टरों का हिस्सा गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बीएसएल के सिक्योरिटी अधिकारी मनीष दीपांकर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. वहां लोगों ने उन्हें कई घंटों तक रोककर रखा. आरोप है कि इसी दौरान मुकेश सिंह नामक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की. बताया जा रहा है कि आक्रोशित भीड़ में कुछ लोगों ने मनीष दीपांकर को थप्पड़ भी मारे.
थाने में मनीष दीपांकर की इंजरी कराई गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी डीएसपी राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

