Search

 
 
 

Bokaro News : वेदांता ESL के CEO ने कस्टम हायरिंग सेंटर व स्वॉयल टेस्टिंग डिवाइस का किया उद्घाटन

ग्रामीण विकास और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड ने प्रोजेक्ट WADI के तहत कुंवरपुर, चास, बोकारो में कस्टम हायरिंग सेंटर एवं स्वॉयलटेस्टिंग डिवाइस का उद्घाटन किया. यह पहल NABARD के सहयोग एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के क्रियान्वयन के माध्यम से संचालित की जा रही है.
 
  • किसानों को आधुनिक तकनीक व वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना ग्रामीण विकास की दिशा में बेहद आवश्यक

Bokaro : ग्रामीण विकास और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड ने प्रोजेक्ट WADI के तहत कुंवरपुर, चास, बोकारो में कस्टम हायरिंग सेंटर एवं स्वॉयलटेस्टिंग डिवाइस का उद्घाटन किया. यह पहल NABARD के सहयोग एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के क्रियान्वयन के माध्यम से संचालित की जा रही है.

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो की उप विकास आयुक्त (DDC) शताब्दी मजूमदार उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में रवीश शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य अतिथियों, किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया. अतिथियों ने वेदांता ईएसएल स्टील द्वारा प्रोजेक्ट WADI के अंतर्गत विकसित “मॉडल फार्म” का भी अवलोकन किया, जिसका उद्देश्य आधुनिक एवं सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.

 

नवस्थापित कस्टम हायरिंग सेंटर किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण एवं मशीनरी उपलब्ध कराएगा. इससे छोटे एवं सीमांत किसानों को भूमि तैयारी, बुवाई, सिंचाई एवं फसल कटाई जैसे कार्यों के लिए आधुनिक तकनीक का लाभ मिल सकेगा, जिन्हें व्यक्तिगत रूप से महंगे उपकरण खरीदना संभव नहीं होता.

 

वहीं, सॉयल टेस्टिंग डिवाइस किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता एवं पोषक तत्वों जैसे एनपीके, पीएच वैल्यू और ऑर्गेनिक कंटेंट की वैज्ञानिक जांच में सहायता करेगा. इससे किसान अपनी भूमि की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का उपयोग कर सकेंगे, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी.

 

इस अवसर पर वेदांता ईएसएल स्टील के CEO रवीश शर्मा ने कहा कि वेदांता ईएसएल स्टील में हमारा मानना है कि किसानों को आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना ग्रामीण विकास की दिशा में बेहद आवश्यक है. प्रोजेक्ट WADI के माध्यम से हम किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने, सतत कृषि को बढ़ावा देने और ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. कस्टम हायरिंग सेंटर एवं सॉयल टेस्टिंग डिवाइस किसानों को बेहतर उत्पादकता एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने में मदद करेंगे.

 

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में शामिल रहे

1. शताब्दी मजूमदार – उप विकास आयुक्त (DDC), बोकारो
2. रवीश शर्मा – मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक, वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड
3. सचिंद्र कुमार बरियार – राष्ट्रीय मेला प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच
4. राजीव कुमार – पूर्व ईडी, सेल बर्नपुर
5. सुरैना राजन – डीडीएम, नाबार्ड
6. डॉ. एस.पी. वर्मा – सिविल डिफेंस, बोकारो
7. सुषेन राजवार – जिला परिषद, बोकारो
8. विदेशी राजवार – मुखिया, कुंवरपुर
9. कुणाल दरिपा – सीएसआर हेड, वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड
10. पिंटू लाल – अध्यक्ष, जीएसएस
11. ए.के. सिन्हा – पूर्व जीएम, सेल बोकारो

प्रोजेक्ट WADI ग्रामीण आजीविका, सतत कृषि एवं सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही