Search

 
 
 

Chakradharpur News : सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत के दूसरे दिन ग्रामीणों ने दो घंटे जाम रखी सड़क

मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहले सोनुआ रोड को जाम किया और बाद में एनएच-75 (ई) चेकनाका चौक पर प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
 
सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते थानेदार व अन्य.

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग पर कांसेप्ट पब्लिक स्कूल के समीप शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई थी. शनिवार को परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहले सोनुआ रोड को जाम किया और बाद में एनएच-75 (ई) चेकनाका चौक पर प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

 

जानकारी के अनुसार, बस ल बाइक की सीधी टक्कर में चेलाबेड़ा गांव निवासी कृष्णा नायक व सोनुआ के तोयरा गांव निवासी गणेश नायक और श्यामलाल गोप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. हादसे के बाद से तीनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

 


पुलिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लगाया जाम


मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन शनिवार को पहले चक्रधरपुर थाना पहुंचे. वहां पुलिस अधिकारियों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पहले सोनुआ रोड जाम किया. इसके बाद एनएच-75 (ई) स्थित चेकनाका चौक पर सड़क जाम कर दी. एंबुलेंस को छोड़कर सभी छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया गया. पुलिस के कैदी वाहन को भी ग्रामीणों ने नहीं जाने दिया. 


सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा व थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया.आश्वासन के बाद दोपहर करीब दो बजे जाम समाप्त हुआ.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही