Bokaro News : चास प्रखंड अंतर्गत मामरकुदर मोड़ से चंदनक्यारी जाने वाले मार्ग पर एक सड़क हादसा में ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.मृतक बरमसिया ओपी के कोरिया गांव का निवासी बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, सीमेंट लदे एक ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक मामर कुदर की ओर जा रहा था, इसी दौरान मामरकुदर मोड़ की दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय लोगों ने मामरकुदर चंदनकियारी जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया है पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने की कोशिश कर रही है. ट्रक ऑनर व मृतक के परिजन के बीच बातचीत जारी हैं.संदीप महतो ने बताया कि नाम मालूम नहीं है, वह ससुराल से लौट रहा था तभी ट्रक ने टक्कर मार दी.

