Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा ने दी प्रतीकात्मक रूप से श्रद्धांजलि, श्राद्ध भोज किया

बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा ने विस्थापितों की लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर शुक्रवार को डीपीएलआर कार्यालय के समक्ष अनोखे अंदाज में विरोध-प्रदर्शन किया. मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से  डीसी और डीडीसी को श्रद्धांजलि अर्पित की. यह कार्यक्रम पहले निकाली गई प्रतीकात्मक शव यात्रा के 12वें दिन आयोजित किया गया, जिसमें श्राद्ध भोज का भी आयोजन किया गया.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि हमने डीसी व डीडीसी के आत्मसम्मान को जगाने के लिए किया है. चूंकि डीपीएलआर कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार है विस्थापितों को उनके पुनर्वास के लिए जमीन नहीं दी गई. कई बार अपने मांगो को लेकर डीपीएलआर कार्यालय के समक्ष हमने आंदोलन किया, आज तक कोरा आश्वासन मिलता रहा. 

 

Uploaded Image

गलत तरीके से कुछ विस्थापितों को बरगलाने का काम किया गया लेकिन जो विस्थापित हुए उन्हें इसका लाभ नहीं मिला. उन्होंने कहा विस्थापितों को शोषण किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि विस्थापित के मामले व्याप्त भ्रष्टाचार का जबतक उच्चस्तरीय जांच नहीं की जाती है तबतक यह आंदोलन जारी रहेगा. 

 

यह आंदोलन विस्थापितों के हर गांवों में की जाएगी. उन्होंने कहा कि अब रांची में यह आंदोलन विस्थापितों द्वारा किया जाएगा क्योंकि राज्य में भ्रष्टाचार है, विस्थापितों के न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की नेताओं ने चेतावनी दी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही