Search

 
 
 

Bokaro News: टाउनशिप में शनिवार से बदलेगा जलापूर्ति का समय, नई समय-सारणी जारी

बोकारो स्टील टाउनशिप क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में बेहतर और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से BSL जलापूर्ति विभाग ने नई समय-सारणी जारी की है. विभाग के अनुसार,  29 मई से कई प्रमुख इलाकों में पानी सप्लाई के समय में बदलाव किया गया है.
 

Bokaro: बोकारो स्टील टाउनशिप क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में बेहतर और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से BSL जलापूर्ति विभाग ने नई समय-सारणी जारी की है. विभाग के अनुसार,  29 मई से कई प्रमुख इलाकों में पानी सप्लाई के समय में बदलाव किया गया है. नई समय-सारणी के मुताबिक, सेक्टर-8 ए और बी में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक जलापूर्ति होगी. 


वहीं सेक्टर-8 सी और डी तथा 4जी के आंशिक हिस्सों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी. इसके अलावा को-ऑपरेटिव कॉलोनी में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जलापूर्ति निर्धारित की गई है.

बीएसएल जलापूर्ति विभाग ने नागरिकों से नई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है. इसके अलावा लोगों से आग्रह किया गया है कि वे नए समय-निर्धारण को ध्यान में रखते हुए पहले से पानी के भंडारण की व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही