Search

 
 
 

Bokaro News: पत्नी की गला दबाकर हत्या, टाटा मैजिक से शव ठिकाने लगाने का आरोप, पति गिरफ्तार

Bokaro News: पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. गुस्से में महेंद्र ने सो रही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद लाल रंग की टाटा मैजिक (JH01CT-5368) में शव लादकर डाकासाडम मोड़ के पास फेंक दिया और घर लौट आया.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति

Bokaro News: जरीडीह थाना क्षेत्र के डाकासाडम मोड़ के पास रविवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति महेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान नीलू देवी (40) के रूप में हुई है. वह लालपनिया ओपी क्षेत्र के चौड़गांव की रहने वाली थी.


इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. गुस्से में महेंद्र ने सो रही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद लाल रंग की टाटा मैजिक (JH01CT-5368) में शव लादकर डाकासाडम मोड़ के पास फेंक दिया और घर लौट आया.

 

मृतका के पिता रामेश्वर मंडल ने महेंद्र कुमार मंडल, नरेश साव और मालती देवी पर हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव ले जाने में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही