Search

 
 
 

Bokaro News : बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Bokaro News :  पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के कोई कदम न उठाएं. पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा है, ताकि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
 
प्रतिकात्मक तस्वीर

Bokaro News :  चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो पश्चिमी पंचायत स्थित मिरचाटांड़ गांव में बुधवार को बच्चा चोरी की कोशिश की सूचना से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के अनुसार, एक संदिग्ध महिला बच्चे को लेकर भागने का प्रयास कर रही थी.

 

महिला की गतिविधियों पर शक होने के बाद ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल चंद्रपुरा पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई.  फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है. 


पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के कोई कदम न उठाएं. पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा है, ताकि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके. 

 

इसे भी पढ़ें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही