Bokaro News : चास मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बिजुलिया मोड़ से लापता महिला और उसकी दो साल की बेटी को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी निवासी जीतेंद्र तुरी ने पिछले 18 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी और दो साल की बेटी को 10 सितंबर को बिजुलिया मोड़ से कोई व्यक्ति अपने साथ ले गया है.
इसे भी पढ़ें
शिकायत के आधार पर चास मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 103/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. 12 अक्टूबर को पुलिस ने महिला और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने जीतेंद्र तुरी को बुलाकर महिला और उसकी बेटी को सौंप दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

